15 मई से खाते में आएगी गैस सब्सिडी

बिलासपुर। केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उपदान अब सीधे तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित हो रहा हैं। इसी योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर के सभी घरेलू गैस उपभोक्ता से आधार नंबर और बैंक खाता की प्रति गैस वितरक कार्यालयों में जमा करवाने होंगे। प्रशासन ने इसके लिए समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि जल्द से जल्द अपना आधार नंबर और बैंक खाता गैस एजेंसी में जमा करवाएं।
जिला राजस्व अधिकारी शशि पाल शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि सीधी हस्तांतरण योजना के अंतर्गत दिनांक 15 मई से एलपीजी उपभोक्ताओं को तमाम सब्सिडी उनके खाते में ही मिलेगी। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा आधार नंबर व बैंक खाता नंबर उपलब्ध नहीं करवाया जाता है तो उसे एलपीजी सिलेंडर पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता ने अपना आधार नहीं बनवाया है तो वह अपने निकटतम केंद्र में आधार बना सकता है। जिन्हें आधार नंबर नहीं मिले हैं, वह जिला राजस्व अधिकार के कक्ष के साथ कमरा नंबर 205 में इस बारे जानकारी ले सकते हैं। उधर, उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने सभी एलपीजी वितरकों को उपायुक्त डा. अजय शर्मा ने हिदायत दी है कि वे इस योजना को लागू करने में पूरा सहयोग दें।

Related posts