
देवाल। क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मोटर मार्ग 15 दिन बाद भी यातायात के लिए नहीं खुल पाए हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते देवाल-मुंदोली-वांण, देवाल-खेता-मानमती, देवाल-सवाड़ और बोरागाड़-चौड़ मार्ग कई स्थानों पर बदहाल पड़े हैं। मार्गों के बंद होने से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी वस्तुओं का टोटा बना हुआ है, वहीं नौकरीपेशा और अन्य ग्रामीणों को कार्याें के लिए अन्यत्र जाने में खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। सड़कें बंद होने से क्षेत्र का तहसील मुख्यालय थराली, कर्णप्रयाग और अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।
