149 कर्मियों के खिलाफ पेश होंगे चालान

धर्मशाला।(आत्मा राम)शिक्षा बोर्ड फर्जी प्रमाणपत्र केस से जुड़े दो मामलों में पुलिस को बोर्ड की प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अदालत में मामले में संलिप्त करीब 149 कर्मचारियों के खिलाफ चालान पेश किए जाएंगे। पुलिस 100 कर्मचारियों के चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बोर्ड कर्मचारियों से लेकर डाकिये और छात्रों की संलिप्तता पाई गई थी। मामले में पुलिस ने 249 गिरफ्तारियां की थीं। पुलिस आगामी कार्रवाई को लेकर बोर्ड से प्रोसिक्यूशन स्वीकृति की मांग कर रही थी। इसे लेकर कई बार पुलिस नोटिस भी भेज चुकी थी। अब मामले में प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। चालान पेश होने के बाद अदालत आरोपियों के खिलाफ फैसला लेगी।
..कोट्स
प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में एक चालान पेश किया जा चुका है। अब दो और चालान अदालत में पेश किए जाएंगे। …एएसपी बशेर सिंह

इनसेट
बोर्ड से 68 कर्मियों की संलिप्तता पाई गई
दसवीं कक्षा फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 84 गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें दो मुख्य आरोपी थे। जमा एक व दो कक्षा मामले में 113 गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें दो मुख्य आरोपी थे। आठवीं कक्षा मामले में 42 गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें भी दो मुख्य आरोपी थे। इस मामले में बोर्ड से 68 कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई थी।

Related posts