1200 में कैसे चलाएं घर

कंडीसौड़ (टिहरी)। पीटीसी अंशकालिक यूनियन की बैठक में 12 वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। जल संस्थान विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे पीटीसी कर्मियों का कहना है कि गत वर्ष मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर वे पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से मिले थे। मंत्री ने मानदेय को 1200 से बढ़ाकर 3750 रुपये करने का आश्वासन दिया था। तत्कालीन पेयजल सचिव ने पीसीटी कर्मियों को 3550 रुपये का मानदेय का प्रस्ताव शासन को भेजा था। एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। जिस कारण कर्मियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मानदेय में वृद्धि नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा कि आपदा में पेयजल लाइनों की मरम्मत करने, वर्षभर पेयजल बिलों की वसूली करते है। लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुंदर लाल भट्ट, चिंरजीव लाल उनियाल, दयाल सिंह पंवार, हुकम सिंह, धर्मानंद उनियाल, शिवानंद, रूपराम, कमल सिंह, मुरारी लाल, गंभीर सिंह उपस्थित थे।

Related posts