120 ट्रकों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

श्रीनगर। राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के आपदा राहत कार्यों में तेजी आई है। राहत सामग्री से भरे करीब 120 ट्रक और 300 से ज्यादा कार्यकर्ता यहां पहुंच गए हैं। कांग्रेस के आपदा राहत कार्य के प्रदेश संयोजक प्रदीप तिवाड़ी ने बताया कि श्रीनगर को बेस कैंप बनाया गया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए दिल्ली से करीब 120 ट्रकों में भेजी गई राहत सामग्री और 300 से ज्यादा कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए हैं। आपदा पीड़ितों के लिए टेंट, तिरपाल, राशन, बर्तन, कपड़े जैसी वस्तुएं भेजी गई हैं। इसके बाद अगस्त्यमुनि, फाटा और विजयनगर में राहत शिविर बनाए जाएंगे। बुधवार को 20 ट्रक और 12 यूटिलिटी केदार घाटी के प्रभावितों के लिए रवाना कर दिए गए हैं। राहत कार्य दल का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास उपाध्याय को सौंपा गया है।

Related posts