12 सौ लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

नारायणबगड़। संत निरंकारी ट्रस्ट नई दिल्ली ने पिंडरघाटी के आपदाग्रस्त क्षेत्र देवाल, लिंगणी, थराली, कुलसारी, झिझोली, भटियाणा, आलकोट, मैंटा आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के संयोजक दयाल सिंह रावत, विष्णु सिंह रावत ने बताया कि चिकित्सक डा. जेपी टम्टा, डा. दिनेश आर्य ने 12 सौ से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर प्रधान पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरमा देवी, आशा कार्यकत्री रेखा देवी, कविता गुसाईं ने भी सहयोग दिया।

Related posts