
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम रवनीत चीमा ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की। इस मौके पर युवा मंडलों से युवाओं को नियमित खेल अभ्यास कराने का आह्वान किया गया। एडीएम ने कहा व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को नियमित रूप से खेल का अभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए 12 युवा मंडलों को खेल सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में संजय सिंह, केशवानंद जुयाल, सुशील नौटियाल, कुलदीप कुमार और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
