12 दिन बाद भी वृद्धा का सुराग नहीं

रानीखेत। स्टेट बैंक के पास एमईएस कालोनी से लापता वृद्धा का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। 14 नवंबर की सुबह वृद्धा अचानक लापता हो गई थी। तमाम संभावित स्थलों पर खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
एमईएस कालोनी निवासी पीएस भाकुनी की 80 वर्षीय माता सरस्वती देवी भाकुनी 14 नवंबर की सुबह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पैतृक निवास सोमेश्वर क्षेत्र में भी तलाश की गई, लेकिन वृद्धा का कहीं पता नहीं लग सका है। सरस्वती देवी के पोते कमल भाकुनी ने यहां थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। उन्होंने पुलिस से अतिशीघ्र आमा की तलाश करने का आग्रह किया है। इधर कोतवाल कमल राम ने बताया कि वृद्धा की तलाश चल रही है।

Related posts