11 ग्राम पंचायतों की बनेगी संयुक्त संघर्ष समिति

गंगोलीहाट। न्याय पंचायत पोखरी की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने आरपार के संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों ने संयुक्त संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया है।
मुरलीधर जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से आजादी के 67 सालों बाद भी जीबल, गोयल और गराली गांव सड़क सुविधा से वंचित है। क्षेत्र में बैंक खोलने और कुकिंग गैस की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। उसके बाद भी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा कि राजकीय हाईस्कूल पोखरी और जीआईसी तामानौली में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को गंगोलीहाट और दशाईथल का रूख करना पड़ रहा है। बैठक में आठ सितंबर संयुक्त संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र जोशी, केशर सिंह, प्रेम नाथ, पुष्कर बहादुर, धनी राम, नीरज पंत, हरीश पंत, धीरज जोशी, भूपाल सिंह, भुवन जोशी, दीप जोशी, ललित वर्मा, पूरन नेगी, महिपाल सिंह, देव राम, राजेंद्र पंत, हरीश जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts