100 डाक्टरों की अनुबंध पर नियुक्ति

शिमला। हिमाचल सरकार ने 100 चिकित्सकों को अनुबंध आधार पर नियुक्ति दे दी है। सरकार ने इन एमबीबीएस डाक्टरों की तैनाती की अधिसूचना को काउंसलिंग में चयन के बाद जारी किया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इसके साथ ही कई चिकित्सा संस्थानों को डाक्टर मिल जाएंगे।
ये नियुक्तियां लगभग सभी जिलों में की गई हैं। काउंसलिंग के रूप में इनके साक्षात्कार 12, 17, 20 और 24 दिसंबर को लिए गए थे। ये एक साल के अनुबंध पर तैनात किए गए हैं। इनमें एमबीबीएस डाक्टरों को 26 हजार 250 रुपये का वेतन दिया जाएगा, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन और इंसेटिव्स दिए जाएंगे। इनमें हिमाचल से बाहर से आए चिकित्सकों को भी तैनाती दी गई है। चिकित्सकों की जिलों के पीएचसी और अन्य चिकित्सा संस्थानों में नियुक्ति के आदेश जारी कर लिए गए हैं। इससे इनमें अरसे चली आ रही रिक्तियों को भर दिया जाएगा। नियुक्ति आदेशोें को http://admis.hp.nic.in/genpmis पर देखा जा सकता है।

Related posts