10 जुलाई को होगा छात्रा अधिवेशन

सोलन। संस्कृत कालेज एसएफ आई इकाई ने रूसा अधिनियम के तहत सेमेस्टर प्रणाली का कड़ा विरोध किया है। शनिवार को संस्कृत कालेज में आयोजित हुई आम सभा में इकाई अध्यक्ष अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को रूसा की खामियों को बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के तहत प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित रहना पडे़गा। कालेज में सीमित 120 सीटें छात्रों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ हैं। इस दौरान महिला उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि इस संदर्भ में 10,11 और 12 जुलाई को संस्कृत कालेज में अखिल भारतीय छात्रा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें संस्कृत कालेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। आमसभा में कालेज की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिसमें विद्यार्थियोें ने कालेज में लाइब्रेरी की सुविधा, छात्रों के लिए अखबार, फर्नीचर और कैंटीन आदि समस्याओं को कालेज प्रशासन के समक्ष रखने का फैसला लिया। इस अवसर पर कुशल शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, बृजलाल, शर्मा और मनोज सहित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts