
शिमला। 10 अक्तूबर के बाद शहर की सड़कों को संवारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर की खस्ताहाल हो चुकी 31 सड़कों के लिए 10 अक्तूबर को टेंडर खुलेंगे। इन सड़कों की मरम्मत के लिए करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक माह के भीतर सड़कों को सुधारने का काम पूरा किया जाएगा। 32 लाख रुपये से तारकोल मंगवाने के लिए नगर निगम ने सप्लाई ऑर्डर कर दिया है। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
