1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन

1.47 करोड़ से बनेगा स्कूल भवन
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने गर्ल्स स्कूल सोलन के परिसर में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन का शिलान्यास किया। इस भवन में प्राथमिक पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए अतिरिक्त कमरों का प्रावधान होगा।
इस अवसर पर स्कूल द्वारा प्रकाशित ‘हिमदीप’ पत्रिका का विमोचन भी किया। बच्चों द्वारा पेश सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा कांडा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इन छात्राओं में आस्था, माया, सुमित्रा, नेहा, आकांक्षा, मितु, शिफा परवीण, श्रुति, अदिति शर्मा, हिमांशी, अदिति जोशी, पल्लवी मेहता, प्रेरणा, मनीषा, दिव्या, शगुन, अंजना, कमलेश, संध्या शर्मा, कंचन, जसिंथा, शांति, प्रीति, अनु, वनिता, ज्योति कौंडल और श्रेया शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल ठाकुर, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी हमिंद्र सिंह ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, अध्यक्ष जोगेंद्रा बैंक मोहन मेहता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा, जिला कांग्रेस महासचिव एलआर वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सावित्री देवी, पूर्व प्रधान एसएमसी आशा राम, पार्षद विशाल वर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts