
पुरोला। अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नीअर्चना जैन की मौत के मामले में पुलिस ने होटल मालिक देवेंद्र सिंह और सुंदर सिंह के खिलाफ षड़यंत्र कर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे जमीनी विवाद को कारण बताया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने इस बारे में मई में थानाध्यक्ष, एसपी और डीआईजी को जानकारी दी थी।
थानाध्यक्ष प्रमेंद्र रावत ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। इधर, जिला अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा.अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि महिला के सिर के दोनों ओर कुल चार घाव पाए गए हैं। सिर पर चोट की वजह से ही उसकी मौत हुई। शनिवार को महिला का शव उसके घर से मिला था।
