
शिमला। एचपीयू में हॉस्टल की मांग को लेकर एबीवीपी ने हस्ताक्षर अभियान छेड़ा। 100 से अधिक छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाई। एबीवीपी के कैंपस सेक्रेटरी नवनीत कुमार ने बताया कि लड़कियों के 10 हॉस्टल में से किसी में भी एमआई तथा रीडिंग रूम की सुविधा नहीं है। जबकि, इन हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की संख्या 1300 से अधिक है। उन्होंने दावा किया कि एक दिन के हस्ताक्षर अभियान में हॉस्टल की 1000 से अधिक छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। छात्राओं ने इस दौैरान हॉस्टल जाने वाली सड़कों की खस्ता हाल और रेणुका हॉस्टल के बाहर डंपर को न उठाने के कारण पेश आ रही समस्याओं को भी उठाया। हॉस्टल की मांगों को लेकर शीघ्र ही मांग पत्र वीसी को सौंपा जाएगा।
