
बीजिंग: चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में दर्द का कारण एक बोतल निकला। आखिर ये हुआ कैसे? पूरा मामला तब सामने आया, जब इस शख्स के पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ। उसे यह समझ न आए कि आखिर उसने ऐसा क्या खा लिया है, जो इस तरह का दर्द शुरू हो गया है।
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, वह जल्द से चीन के इस अस्पताल में पहुंचा और असहनीय पेट दर्द के बारे में बताया। सब की आंखे तब फटी की फटी रह गई, जब डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और पेट में बोतल की बात बताई। इस शख्स की गुदा में एक बोतल फंसी हुई थी, जो इस दर्द का कारण था।
इस पर उस शख्स ने बताया कि एक बार वह बोतल पर बैठ गया था, जिससे वह गुदा के रास्ते अंदर चली गई और बहुत कोशिश करने पर भी वह निकाल न पाया। हालांकि अब डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करके बोतल को निकाल दिया है। डॉक्टर ने बताया कि वैसे तो ऐसे मामलों में जब कोई बाहरी चीज शरीर के अंदर चली जाती है तो उसे तार की मदद से बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो सका, इसलिए उन्हें सर्जरी करके ही इस बोतल को बाहर निकालना पड़ा।
