हेलीकॉप्टर से पहुंच रहा रसद

डीडीहाट। जून में आई आपदा से उच्च हिमालयी क्षेत्र के ज्यादातर रास्ते अब भी बदहाल है। खराब रास्तों के चलते भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को रसद सामग्री को कैंपों तक पहुंचाने में दुश्वारी हो रही है। इसके लिए आईटीबीपी अब वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ले रही है।
आईटीबीपी की 7वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एटी बोरकर ने बताया कि खराब रास्तों के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में राशन सामग्री पहुंचाने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। 20 दिन में तीन बार में 5.10 टन राशन गुंजी पहुंचाया गया है। हेलीकॉप्टर से एक बार में रसद सामग्री भिजवाने में 1.10 लाख रुपये से अधिक की लागत आ रही है। बोरकर ने डीएम और गृह मंत्रालय से बंद पड़े रास्तों को शीघ्र खोलने की मांग की है

Related posts