हेलंग में क्षतिग्रस्त हो गया निर्माणाधीन पुस्ता

जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई डेंजर जोन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हेलंग के पास एक वर्ष से निर्माणाधीन पुस्ते का कार्य पूरा भी नहीं हो पाया, कि शनिवार को वह भरभराकर गिर गया।
हेलंग, पाताल गंगा, टंगणी, पैनी मोड़ और हनुमान चट्टी में कई डेंजर जोन ऐसे हैं जहां पर बीआरओ के मजदूर पुस्तों का निर्माण कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। इन जगहों पर बीआरओ ने जिन पुस्तों का निर्माण किया भी है, वह धराशाई हो रहे हैं। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि यह हार्ड रॉक है। जिससे पुस्ता लोड उठा नहीं पा रहा है। निर्माण गुणवत्ता के साथ कार्य किया जा रहा है। फिलहाल हेलंग में कार्य रोक दिया गया है। यहां पर विशेषज्ञों की टीम रॉक का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही आगे का काम किया जाएगा।

Related posts