
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में दो लोगों से पकड़ी गई हेरोइन के मामले में सीआईडी पुलिस ने अपनी जांच ओर तेज कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में अन्य कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन सीआईडी के सूत्र बताते हैं कि इस मामले में टीम ने शनिवार को एक व्यक्ति से पूछताछ की है। बताया जाता है कि पूछताछ में आ रहे तथ्यों के आधार पर सीआईडी विंग जांच को आगे बढ़ाएगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। गौर है कि सोमवार रात सीआईडी की टीम ने न्यूगल पुल मैंझा के पास दो लोगों संजीव कुमार व अशोक कुमार से 900 ग्राम कार से हेरोइन बरामद की थी। इस पर इन दोनों आरोपियों को सीआईडी टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
केमिकल ओपिनियन को भेजी रिपोर्ट
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत बाड़ी खास गांव की विवाहिता सुमन कुमारी की संदिग्ध मौत में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फोरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस ने संबंधित रिपोर्ट को केेमिकल ओपिनियन के लिए भेजा है। उसके बाद ही मृतका की मौत से पर्दा उठ पाएगा। एसएचओ देहरा धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौर हो कि सुमन की बीते रोज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के एक दिन पहले ही उनके परिवार में शादी समारोह था।
