
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्नो लैपर्ड (हिम तेंदुए) के संरक्षण में जुटी वियोंड वाइल्ड स्वयंसेवी संस्था पुणे ने प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सरकार से विलुप्त हो रहे हिम तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में प्रयास करने की मांग की है।
स्नोे लैपर्ड कंजरवेंसी ट्रस्ट आफ इंडिया लेह के साथ इस दिशा में मिलकर काम कर रही पुणे की स्वयं सेवी संस्था वियोंड वाइल्ड के संयोजक हिम कल्याण पंडित और मिनीनो ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने हालांकि हिम तेंदुओं को विलुप्त हो रही प्रजाति को सूची में डालने और हिम तेंदुए के क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने जैसे महत्वपूर्ण कदम तो उठाए हैं। लेकिन, असल जरूरत तो उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जागरूक करने की है। इस दिशा में स्वयं सेवी संस्थाएं महत्वपूर्ण काम कर ही है। यह प्रजाति हिमाचल की स्पीति वेली और जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख के ऊंचे बर्फीले क्षेत्रों में पाई जाती हैं। इस प्रजाति की मौजूदा समय में लगभग 240 संख्या ही रह गई है। उनकी संस्था के नौ सदस्य लेह में इस कार्य के लिए सेवाएं प्रदान करके लौटे हैं।
