
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को 22 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीके शर्मा को ऊना से धर्मशाला भेजा गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर सुशील कुकरेजा को रजिस्ट्रार (लीगल, शोध और नियम) हाईकोर्ट में , जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा वीरेंद्र सिंह को एचपी स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी का सदस्य सचिव लगाया है।
ओएसडी लीगल रिसर्च एंड लॉ हाईकोर्ट रत्न सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना, सोलन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर लगाया है। स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य सचिव यशवंत सिंह को हिमाचल न्यायिक अकादमी का संयुक्त निदेशक, सीजेएम ऊना को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन के पद पर एडहॉक तैनाती दी गई है।
एसीजेएम नुरपूर कृष्ण कुमार को सीजेएम ऊना, न्यायिक अकादमी की संयुक्त निदेशक अनुजा सूद को अकादमी के उपनिदेशक पद पर तैनाती दी गई है। एसीजेएम ऊना कांता वर्मा को ऊना के कोर्ट नंबर दो में, पीएस अरोड़ा एसीजेएम पावंटा को ओएसडी आईटी हाईकोर्ट में तैनात किया है। अमित मंडयाल को कोर्ट नंबर एक ऊना, कपिल कुमार को कोर्ट नंबर एक पावंटा साहिब में लगाया है। नेहा शर्मा को कोर्ट नंबर पांच शिमला, मोनिका सोबल को कोर्ट नंबर तीन हमीरपुर, माधवी सिंह को कोर्ट नंबर छह शिमला में तैनात किया है। विशाल कौंडल को कोर्ट नंबर सात शिमला, नव कमल को कोर्ट नंबर आठ शिमला फार प्रैक्टिकल फील्ड ट्रेनिंग लगाया है।
शिखा लखनपाल को कोर्ट नंबर दो धर्मशाला फार प्रैक्टिकल फील्ड ट्रेनिंग, विकास गुप्ता को कोर्ट नंबर चार हमीरपुर में फार प्रैक्टिकल फील्ड ट्रेनिंग, अनिश कुमार को कोर्ट नंबर दो सुंदरनगर में फार प्रैक्टिकल फील्ड ट्रेनिंग और रमेश कुमार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अंडर ट्रेनिंग को शिमला के कोर्ट नंबर दो के साथ अटैच किया गया है।
