हिमाचल में 11 और 12 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

शिमला
लाहौल घाटीन्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा     -3.8
मनाली     -2.8
कुफरी     -3.4
शिमला     1.0
सुंदरनगर     1.0
डलहौजी     4.2
हिमाचल के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मैदानों में धूप खिली रहने से कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। 13 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही। शिमला के बाजारों में पर्यटकों से रौनक बढ़ी रही।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहे। केलांग का न्यूनतम तापमान -12.5 डिग्री सेल्सियस और ऊना का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान केलांग में -0.8, शिमला 15.2, सुंदरनगर 20.1, भुंतर 21.2, कल्पा 2.5, धर्मशाला 11.8, नाहन 16.8, सोलन 20.5, कांगड़ा 21.0, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 19.4, और डलहौजी में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related posts