

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
आने वाले छह दिनों तक राज्य भर में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी सामान्य बारिश होगी।
मंगलवार को राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शिमला में 22.0, धर्मशाला में 4.2, सोलन में 5.0, कांगड़ा में 22.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
पूरे सप्ताह खराब रहेगा मौसम

सिरमौर जिलै के 15 से अधिक संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सप्ताह भर प्रदेश का मौसम खराब रहेगा।
इस सप्ताह अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अत्यधिक बारिश की चेतावनी 23 और 24 जुलाई को लेकर जारी की है। �
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला – 24.0
सुंदरनगर – 33.0
भुंतर – 24.8
