प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ताबो में पारा माइनस 7.0 डिग्री पहुंचा दर्ज किया गया है। राज्य में 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यिसय से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर तीन दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। मंडी में घना कोहरा दर्ज किया गया।