हिमाचल में खुली सिगरेट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध!

नहीं मिलेगी खुली सिगरेट

नहीं मिलेगी खुली सिगरेट

हिमाचल में जल्द खुली सिगरेट की बिक्री जल्द बंद हो जाएगी। सिगरेट के अलावा अन्य तंबाकू उत्पादों की खुली बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की तैयारी में प्रदेश सरकार जुट गई है।

कैबिनेट अगर प्रस्ताव को पारित कर देती है, तो हिमाचल खुली सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। योजना के तहत सिगरेट की बिक्री सिर्फ पैकेट में ही हो पाएगी।

किशोरों में सिगरेट की आदत लगने से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। तंबाकू रोधी कानून के प्रावधान भी इसके पक्ष में हैं। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन के लिए हाल ही में अमेरिका गए थे।

हिमाचल में खुली सिगरेट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध!

खुली सिगरेट से चेतावनी की नहीं होती जानकारी

खुली सिगरेट से चेतावनी की नहीं होती जानकारी

वहां से लौटने के बाद उन्होंने हेल्थ सेफ्टी निदेशालय से इस बारे में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत इस बारे में अधिसूचना जारी होगी।

इस कानून के आधार पर तर्क दिया जा रहा है कि यदि कोई एक सिगरेट खरीदता है तो उसे चेतावनी की जानकारी नहीं होती। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि इस दिशा में सरकार कदम उठा रही है। कानूनी प्रावधानों पर चर्चा जारी है।

अगर प्रदेश सरकार सिगरेट की ब्रिकी पर इस तरह का प्रतिबंध लगा देती है तो देश का पहला राज्य होगा जिसने तंबाकू निषेध कानून के तहत इस तरह के नियमों को लागू किया है। इससे पूर्व भी सरकार तंबाकू उत्पाद� गुटखा, खैनी पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा चुकी है।

Related posts