हिमाचल में आठ महीने बाद बहाल हुई हवाई सेवा

करीब आठ महीने लंबे इंतजार के बाद हिमाचल के तीन में से दो एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बहाल हो गईं।

सुबह करीब साढे़ सात बजे कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान उतरा। इसमें फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक महेश मांजरेकर भी शामिल थे।

मांजरेकर यहां तमिल फिल्म की शूटिंग करेंगे। कुल 33 मुसाफिर पहली फ्लाइट से आए और 20 वापस दिल्ली गए।

इस तरह भुंतर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई पहली उड़ान के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री ने भी दस्तक दी। होटेलियर एसोसिएशन से लेकर टैक्सी आपरेटरों तक ने हवाई सेवाएं बहाल होने पर खुशी जाहिर की है।

दूसरी ओर धर्मशाला के गगल एयरपोर्ट पर सुबह 11.30 बजे एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आई और इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी भी थे।

हालांकि दिल्ली डेयरडेवल्स की टीम दोपहर बाद तीन बजे चार्टर्ड सेवा से गगल पहुंची। धर्मशाला में 16 और 18 मई को आईपीएल के दो मैच हैं।

अब केवल शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। शिमला में इससे पहले किंगफिशर की उड़ानें आती थी।

एयर इंडिया की उड़ान शिमला कब आएगी, इस बारे में हवाई अड्डे� के अधिकारियों को कोई सूचना नहीं है।

एयर ट्रैफिक नियंत्रक डीके त्यागी ने बताया कि शिमला में उड़ानों को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं

Related posts