हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी,

शिमला
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20  अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को नाहन में 24, ऊना में 9, धर्मशाला-शिमला में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

सोमवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.8, सुंदरनगर में 31.7, चंबा में 30.6, ऊना में 29.6, कांगड़ा-सोलन में 29.5, केलांग में 28.8, धर्मशाला में 26.4, नाहन में 25.7, कल्पा में 25.6, शिमला में 22.5 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक गगल में 127, नाहन में 83, नगरोटा सुरियां में 71, गोहर में 62, जोगिंद्रनगर में 56, नयनादेवी में 47, पांवटा साहिब में 39, नुरपूर में 35, धर्मशाला में 34, बंगाणा-पंडोह में 15, बैजनाथ में 14, रेणुका में 11, मंडी-पालमुपर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

 

Related posts