हिमाचल के मुख्य सचिव की पीजीआई में हालत गंभीर

पीजीआई में दाखिल हिमाचल के मुख्य सचिव सुदृप्त राय की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पीजीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सवेरे उनके ब्रेन को न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने आपरेट किया। उसके बाद भी उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।

फिलहाल उनकी सेहत पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगाह बनाए हुए है। मुख्य सचिव को वीरवार शाम ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उन्हें देखने के लिए उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पीजीआई पहुंचे हुए थे।

Related posts