हिमाचल कांग्रेस का जनरल हाउस 29 को

शिमला। हिमाचल कांग्रेस आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर 29 जुलाई को रणनीति बनाएगी। इस दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस होने जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी के तौर पर प्रभार ग्रहण करने के बाद पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सभी मंत्री मौजूद होंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कमेटी अध्यक्षों, ब्लॉक कमेटी अध्यक्षों और तमाम प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया है।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यह जनरल हाउस 29 जुलाई को 11 बजे शुरू होगा। पूरे दिन विचार-विमश होगा। इस आम सभा में खाद्य सुरक्षा विधेयक को लागू करने और इसका जनता में उचित प्रचार करने को लेकर रणनीति बनेगी। यह भी विचार-मंथन होगा कि कैसे चारोें लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय दिलाई जाए। इस बैठक में सभी जिला और ब्लॉक प्रमुखों की शिकायतों की भी सुनवाई होगी। उनसे लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार को अधिक मजबूत करने का फीडबैक लिया जाएगा।

Related posts