
रोहडू (सुंदर औक्टा) हिमपात के कारण एक बार फिर से 60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 40 प्रतिशत रूटों पर निगम की बस सेवाएं आधा ही सफर तय कर रही हैं। शिमला रोहडू वाया खड़ापत्थर मुख्य मार्ग पर भी दोपहर बाद निगम की एक बस भेजी गई है। हालांकि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही दिन भर चलती रही।
क्षेत्र में सोमवार देर रात से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कारण अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं। कुछ लोकल रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं, लेकिन बसें आधा सफर तय करके ही वापस आ रही हैं। वाया खड़ापत्थर शिमला रोहडू मुख्य मार्ग पर दोपहर बाद तक निगम की बस सेवाएं ठप रहंी। निगम ने एक बस दोपहर बाद शिमला को भेजी है। सुंगरी, बाहली, खशाधार, क्वार, खनोला, कड़ीवन, टिक्कर, शिलादेश, लड़ोट, रोहल, रनोल, धमवाड़ी, लोअरकोटी, भोलाड़, झगटान, गिल्टाड़ी, झाल्टा, सराजी, छाजपुर, रूईलधार, बरथाटा, कठासु, मंढोल सहित कई रूटों पर मंगलवार को बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि बर्फबारी के कारण 60 प्रतिशत रूटों पर निगम की बस सेवाएं ठप हो गई हैं। शेष रूटों पर बसें आधा ही सफर तय कर रही हैं। वाया खड़ापत्थर शिमला राज्य मार्ग पर एक बस दोपहर बाद भेजी गई है।
