
पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच ने उत्तर प्रदेश में दो समुदायों के बीच हुए दंगों और उसके बाद के बिगड़े हालातों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला पुतला फूंका।
हिंजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडे के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पूर्व में हुई छेड़छाड़ की घटना और तीन लोगों की हत्या होने के बाद भी सरकार और प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाए। इसके बाद पूरा इलाका हिंसा की आग में जलने लगा। नगर अध्यक्ष मयूर नागी ने कहा कि सरकार ने महज यात्रा को रोकने के लिए आठ हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया मगर बिगड़े हालात पर काबू करने के लिए ठोस पहल नहीं की गई। पुतला दहन में वीरेंद्र बिष्ट, पंकज पंगरिया, गोपाल, सुरेश जोशी, शंकर बिष्ट, हरीश कुमार, महेंद्र, खष्टी भट्ट, कमलेश वल्दिया, सागर खत्री, नुकुल आदि मौजूद थे।
