हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

दुगड्डा। पहाणी क्षेत्र में थोड़ी सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। इस तरह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठा रहता है। यहां तक की कोई बड़ा हादसा होने के बाद भी विभाग हरकत में नहीं आता है।
सोमवार को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर दुर्गा देवी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन जागा नहीं है। यहां ट्रैक्टर ट्रालियाे से लोगों को ढोया जाता है। लेकिन इन पर रोक लगाने वाला कोई नहीं । तेज गति पर नियंत्रण करना प्रशासन के बस से बाहर लगता है। पिछले कुछ दिनों में लालपुल के पास पुलिस की लगातार चेकिंग चल रही थी। अब यह बंद हो गई है। पहाड़ों के दुर्गम भागाे पर लापरवाही किसी की भी जिंदगी के लिए खतरा हो सकता है। बिना हैलमेट और तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहनों को चलाना यहां पर आम बात है।

विभागीय तर्क-
यातायात नियमों का उल्लंघन करना अपराध हैं। टैक्टर में यात्री ले जाने पर कार्रवाई की जायेगी। -अंशु चौधरी, कोतवाल

Related posts