
काशीपुर। सचिन हत्याकांड के तेरह दिन के बाद भी पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है। सीओ बाजपुर जीसी टम्टा को जांच सौंपने तथा तथ्यों का नए सिरे से विश्लेषण करने के बाद पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे हैं। परंतु वह हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान तथा सीओ (बाजपुर) टम्टा डेरा डाले हुए हैं। एसओजी अलग से जांच कर रही है। दोनों अधिकारी मंगलवार से अब तक जांच की समीक्षा कर चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जांच की लाइन बदल दी है। मृतक के पिता ने जिन पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों अधिकारियों ने उनसे गहन पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक स्कूटर को कब्जे में लिया है। ग्राम कट्टैया के एक पुराने बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है। जांच को आगे बढ़ाते हुए दस लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
