हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाना हुआ मुश्किल

बिलासपुर। शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले करीब एक दशक से विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए। एक दशक पूर्व जहां हाउसिंग बोर्ड कालोनी की संख्या तीन सौ थी। वह अब एक हजार के करीब पहुंच गई है। कालोनी पुराने सीवरेज सिस्टम ही कार्य कर रहा है। इससे कई बार सीवरेज टैंक ओवरफ्लो होने के बाद लोगों की समस्या बढ़ जाती है।
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में करीब दो सप्ताह बाद सीवरेज टैंक ओवरफ्लो हो जाता है। यहां से गुजरने वाले लोग भी परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड कालोनी हिमुडा के अधीन है। यहां के नुमाइंदे बाकायदा समस्या के बारे उच्च अधिकारियों से भी बात कर चुके हैं। सहायक अभियंता स्तर का अधिकारी यहां तैनात है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एचआईजी-1 में आर्ट आफ लिविंग का सेंटर चलता है। हर रोज कोई न कोई आध्यात्मिक गतिविधि सेंटर में चली ही रहती है। टैंक से उठती दुर्गंध के कारण साधकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में जेएन शर्मा, प्रकाश शर्मा, हरिदास शुक्ला, चेतराम महाजन, धर्म सिंह ढटवालिया, चमन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रवि शर्मा का कहना है कि यदि यहां पर एक और सीवरेज टैंक का निर्माण कर दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
उधर, पार्षद कमल गौतम ने कहा कि समस्या के बारे कई बार संबधित विभाग को अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस बारे में हिमुडा मंडी स्थित अधिशासी अभियंता डीके टंडन ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए जाएंगे ताकि आम जनता को परेशानी नहीं उठानी पड़े।

Related posts