
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरे गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि जोशी, योगेश पचौलिया और शैलेंद्र ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोज चंद्र पंत, केएस बोरा, कर्नल एचएस शर्मा, एमसी कांडपाल और शैलेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिलोचन पांडे, पूरन सिंह रावत, एमके गोयल, श्रुति जोशी व बीबी शर्मा, सचिव पद के लिए नवनीत कौशिक, अनुराग बिसारिया व मशरूर अहमद खान, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम कौशल, उपसचिव प्रशासनिक पद के लिए दिनेश बनकोटी, सीनियर कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रभा नौथानी, भुवनेश जोशी और पूनम, जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के लिए आमिर सुहेल, संदीप अधिकारी, सुनील उपाध्याय और अजीत रमौला ने नामांकन किया। नामांकन फार्म जमा करने की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को नाम वापसी, 15 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जुलाई को दोपहर एक बजे से आम सभा में प्रत्याशियों का संबोधन होगा। 17 जुलाई की सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन सायं 5.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
