हर स्कूल-कालेज में बनेगी स्काउट एंड गाइड यूनिट

चंबा। छात्रों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके जिले के चलते सभी स्कूलों और कालेजों में स्काउट एंड गाइड की यूनिट स्थापित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगले सत्र से जिला के 91 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्काउट एंड गाइड की इकाई तैयार करने की योजना है। इसके अलावा 85 हाई स्कूलों समेत छह कालजों में भी स्काउट एंड गाइड की यूनिट तैयार की जाएगी। जिन स्कूलों में 100 से अधिक बच्चे हैं, वहां पूरी यूनिट तैयार की जाएगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 है, वहां पर हाफ यूनिट बनेगी। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने स्कूल और कालेज के छात्रों की सामाजिक गतिविधियों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए हर स्कूल और कालेज में स्काउट एंड गाइड की यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे बच्चों की सामाजिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्कूली बच्चे समय-समय पर अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों मे हिस्सा ले सकेंगे। स्काउट एंड गाइड के समय-समय पर कैंप आयोजित किए जाते हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला के सभी स्कूलों और कालेजों में नए सत्र से स्काउट एंड गाइड की यूनिट तैयार की जाएगी। इसके लिए स्कूल मुखिया जल्द शिक्षा विभाग के पास अप्लाई करें।

Related posts