हर बच्चे को मिलेंगे पांच हजार रुपये

मंडी। इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत मंडी जिले के नामित छात्र-छात्राओं को योजना के तहत पैसा मंजूर हो गया है। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग से जिला के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलाें के छात्र-छात्राआें के लिए 584 वारंट जारी किए हैं। विज्ञान एवं तकनीकि विभाग की ओर से मंडी उपनिदेशक कार्यालय को 29 लाख 20 हजार की राशि प्र्राप्त हो चुकी है। अब इस राशि को छात्रों को वितरित की जाएगी।
प्रत्येक छात्र को 5,000 रुपये मिलेंगे। राशि का छात्राें को स्कूल मुखिया के सत्यापन के बाद ही भुगतान किया जाएगा। बच्चे इस राशि को साइंस मॉडल एवं प्रोजेक्ट बनाने में उपयोग करेंगे। इसके बाद तैयार मॉडल एवं प्रोजेक्ट भविष्य में आयोजित होेेने वाली इंस्पायर मॉडल प्रदर्शनी में शामिल किए जाएंगे। जिलास्तर पर होने वाली इंस्पायर मॉडल प्रदर्शनी से पांच प्रतिशत बेहतरीन मॉडल बनाने वाले छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। स्कूल प्रशासन अपने विद्यालय से संबंधित छात्र एवं छात्रा का वारंट उपशिक्षा निदेशक कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। उपनिदेशक कार्यालय से उन स्कूलाें को जिन्होंने इंस्पायर अवार्ड के तहत 2012-13 के लिए बच्चाें के नाम भेजे थे, संबंधित छात्र एवं छात्रा को अवार्ड हुई राशि कार्यालय से लेेने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि योजना तहत प्रति छात्र को 5 हजार रुपये की वारंट राशि मिलेगी। इसका उपयोग बच्चे साइंस मॉडल और प्रोजेक्ट बनाने में कर सकते हैं।े

Related posts