हर तरफ दिखा देश प्रेम का जज्बा

मंडी/ धर्मपुर/ चौंतड़ा। जिला भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मिमांसा, कुशलदीप, अर्चित ने स्वाधीनता पर भाषण दिया। सोनाक्षी, सुखलीन, सिमरन और भाव प्रिया ने कविताओं से देश भक्ति का जज्बा दिखाया।
युवा विकास मंच धर्मपुर ने विकास खंड कार्यालय परिसर में आजादी दिवस मनाया। बीडीओ सुरजीत सिंह राठौर ने तिरंगा फहराया। न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, युवा विकास मंच धर्मपुर की ओर से पौधरोपण अभियान मेरी धरती मेरा कर्तव्य के तहत खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सुरजीत सिंह ने पौधरोपण किया। इस मौके पर युवा मंडल ग्रयोह के प्रधान विजय, ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान बिहारी लाल, धर्मपुर व्यापार मंडल के उपप्रधान भवानी दत्त मंडयाल, खनौड़ पंचायत के उपप्रधान धर्मपाल राणा, युवा विकास मंच के अध्यक्ष विजय सकलानी, मुख्य समन्वयक दलीप कुमार, सचिव गायत्री दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश तपवाल, शशि, चरणजीत, सतपाल, पप्पी ठाकुर आदि उपस्थित थे ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐहजू में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम मनाया गया। चौंतड़ा में प्रधानाचार्य सुनील दत्त ठाकुर, कल्याण ठाकुर तथा ऐहजू में प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, सेवा योजना के प्रभारी अजय शर्मा और स्टाफ ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बलिदान को याद किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में भी प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Related posts