हर घर पहुंचाएं सरकारी योजनाएं

नेरचौक (मंडी)। बल्ह कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चरचा की गई। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने की। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं चुनावों को लेकर गठित कार्यकारिणी से क्षेत्रवार फीडबैक ली गई।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सामाजिक और जनहितकारी योजनाओं को अपने क्षेत्र में घर-घर तक पहुंचाए और भाजपा की ओर से किए जाने दुष्प्रचार का जवाब दें। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों की बढ़त दिलाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी का बल्ह के रिवालसर में कॉलेज भवन, लेदा में पीएचसी भवन, नेरचौक में तहसील भवन का शिलान्यास और उसके लिए बजट मुहैया करवाने, आईटीआई तथा विभिन्न स्कूलों के अपग्रेडेशन और नए स्कूल खोलने के लिए आभार जताया। बैठक में मीडिया समन्वयक प्रशांत शर्मा, महामंत्री रोशन भारती, महेंद्र गुप्ता तथा सभी कार्यकर्ताओं ने बल्ह के युवा नेता रिंपल चौधरी के एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी बधाई दी। इस मौके पर हरीश शर्मा, पवन गुप्ता, बलराज ठाकुर, ज्ञान चंद और कर्म सिंह गुलेरिया सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts