
ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार बाथू की चमरवाड़ी बस्ती में 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाले सिंचाई नलकूप का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी देना उनका सर्वोच्च एजेंडा है और बीते एक साल के दौरान इस एजेंडे पर तेजी से अमल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस एक साल की अवधि के दौरान हरोली हलके में करोड़ों रुपये की सिंचाई व जलापूर्ति योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इनमें 52 लाख की गोंदपुर जयचंद सिंचाई योजना, 41 करोड़ की नंगल खुर्द सिंचाई योजना, 43.88 करोड़ की धर्मपुर सिंचाई योजना, 68 लाख लागत की बीटन जक्खेवाल सिंचाई योजना व 36 लाख लागत की हीरानगर साहूवाल सिंचाई योजना शामिल है। इसके अलावा 45.14 लाख लागत की बट्ट कलां-बट्ट खुर्द, 92 लाख लागत की सलोह, 54.38 लाख की बाथड़ी और 47.59 लाख लागत की सैंसोवाल जलापूर्ति योजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। उद्योगमंत्री ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला के बाद बाथू-बाथड़ी-टाहलीवाल उद्यमियों का दूसरा पसंदीदा स्थल बन रहा है और आने वाले दिनों में कई नए उद्योग यहां स्थापित होंगे। बाथू में कामगारों के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से लेबर हास्टल व 10 करोड़ की लागत से जिला का पहला सार्वजनिक सुविधा केंद्र निर्मित किया जा रहा है। हरोली की सात पंचायतें वाटरशेड के तहत आई हैं, जिनमें बाथू पंचायत भी शामिल है, जिसे एक करोड़ 21 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर व बोधराज, जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकु र, हथकरघा व हस्तशिल्प निगम के निदेशक राकेश दत्ता, उप प्रधान कु लविंदर, आईपीएच के अधीक्षण अभियंता एनके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता मुकेश हीरा, एसडीएम धनवीर ठाकु र व बीडीओ केएस राणा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
