हरियाली के लिए जगह-जगह हो रहा पौधरोपण

टनकपुर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह युद्ध स्तर वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। बैथनी जीवन धारा संस्था ने सैलानीगोठ में ग्रामीणों को औषधीय पौधे वितरित किए तो सामाजिक संस्था हरेला क्लब ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ को वृक्षों के साथ ट्री गार्ड प्रदान किए हैं।
राजकीय उमावि सैलानीगोठ में बैथनी जीवन धारा संस्था की मुखिया सिस्टर प्रीति के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्रामीणों को चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज द्वारा मुहैया कराए गए विभिन्न प्रजाति के औषधीय वृक्ष बांटे। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता देवी, उप प्रधान बसंत राय, लक्ष्मण चंद उर्फ लच्छु, पूर्व प्रधान हरीश चंद्र हैसियत, दीपक राय आदि मौजूद थे। इधर हरेला क्लब ने राउमावि उचौलीगोठ को छायादार वृक्ष उपलब्ध कराने के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा को ट्री गार्ड प्रदान किए है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष दीनदयाल धामी, सचिव धर्मेंद्र चंद, प्रधानाचार्य विजयपाल यादव, एसपी यादव, गिरीश जोशी, अनिल कुमार, कविता तिवारी, संजय पाठक, हरिहर भट्ट, डीसी जायसवाल, बेचन यादव, कमलेश जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts