
हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा बनाने की मांग को लेकर बाहर से आने वाले सिख जत्थे हरिद्वार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
रणनीति भी तैयार
पुलिस इन जत्थों को प्रदेश की सीमाओं पर ही रोक लेगी। इसकी रणनीति भी तैयार कर ली गई है। हर की पैड़ी पर काफी समय से सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा बनाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय पुरोहितों और सिख समुदाय में इस मुद्दे पर सहमति नहीं है।
पढ़ें, इस तुगलकी फरमान ने उत्तराखंड में फैलाई ‘अराजकता‘
इसे लेकर हर साल पंजाब, हरियाणा और दूसरे प्रदेशों से सिख समुदाय के सैकड़ों लोग हर की पैड़ी पहुंचने की कोशिश करते हैं। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में आने वाले जत्थों में कई बार टकराव की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
पढ़ें, ‘भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं’
एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) राम सिंह मीणा ने बताया कि सिख जत्थों को प्रदेश की सीमाओं पर ही रोकने की तैयारी कर ली गई है। देहरादून और हरिद्वार जिले की पुलिस को इस बाबत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
पढ़ें, नदी के उफान को मात देकर ‘बेटी’ ने बचाया
इसके अलावा सिख समुदाय के स्थानीय लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाने के लिए वार्ता की जा रही है।
पढ़ें, मायके में ही लुट गई अस्मत
एडीजी ने बताया कि हिमाचल की ओर से आने वाले जत्थों को कुल्हाल, सहारनपुर से आने वालों को मोहंड और हरिद्वार में भी उन्हें सीमा पर ही रोकने के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।
