हरिद्वार में लगा रहेगा राहत शिविर: मुख्यमंत्री

हरिद्वार में लगा रहेगा राहत शिविर: मुख्यमंत्री

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड के शांतिकुंज हरिद्वार में राहत शिविर अभी लगा रहेगा। उन्होंने आपदा के मृतकों की सूची के प्रमाणीकरण की कार्रवाई आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। चौहान उत्तराखण्ड आपदा की समीक्षा करते हुए कल कहा कि हरिद्वार शांतिकुंज में स्थापित राहत शिविर में भूले-भटके लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने में विलंब नहीं हो।

गुमशुदा व्यक्तियों की सूची का शीघ्र सत्यापन किया जाए। सूची में नामों के दोहराव आदि नहीं हो। प्रमाणीकरण प्रक्रिया स्पष्ट और त्वरित कार्रवाई की हो। बैठक में बताया गया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्राप्त नामों की सूची में से 543 नाम की छानबीन जिला स्तर से करवाई गई है। राहत का वितरण जिलों में कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिजन को किया जाएगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने राहत कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पांच जुलाई को कोई भी तीर्थ यात्री राहत शिविर में नहीं आया।

Related posts