हरिद्वार तहसील के 29 स्टोन क्रशरों को नोटिस

हरिद्वार। प्रशासन ने तहसील हरिद्वार क्षेत्र के 29 स्टोन क्रशरों को नोटिस जारी करते हुए 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा है। एसडीएम हरिद्वार डीपी सिंह की ओर से जारी नोटिस में संचालकों को स्टोन क्रशर संचालन, पर्यावरण बोर्ड की अनुमति, क्रशिंग की कार्य अवधि, क्रय-विक्रय का सत्यापन के सम्बंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। अधूरी जानकारी या जानकारी छिपाने वाले स्टोन क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई की बात चेतावनी दी गई है।
एसडीएम सदर डीपी सिंह की ओर से हरिद्वार तहसील क्षेत्र में आने वाले 29 स्टोन क्रशरों को नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र में खनन का चुगान सार्वजनिक रुप से बंद है। खनन चुगान कार्य पर रोक लगी हुई है। अवैध खनन सामाग्री खरीदने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि स्टोन क्रशरों द्वारा दिन और रात्रि में अवैध खननकर्त्ताओं से उपखनिज या खनन सामाग्री क्रय की जा रही है। जिसके चलते अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नोटिस में साफ कहा है कि अवैध खनन में आपकी (स्टोन क्रशरों) की संलिप्पता की बात सामने आई है। सत्यापन के दौरान भी अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। ऐसे में अवैध खनन पर प्रभावी रुप से प्रतिबंध लगे इसके लिए दस बिंदुओं पर सम्बंधित साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है।

Related posts