
जोशीमठ। चार दिनों तक जोशीमठ के आर्मी केंप में फंसे भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह बुधवार को सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। यहां से हरभजन कार से दिल्ली पहुंचेंगे। रवाना होने से पहले हरभजन ने सेना द्वारा बदरीनाथ, घांघरिया और गोविंदघाट से लाए गए तीर्थयात्रियों की कुशल छेम पूछी।
