हमीरपुर में 130 ने 108 में लिया जन्म

हमीरपुर। गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबुलेंस वरदान साबित हो रही है। राज्य में अब तक 75256 गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस का लाभ ले चुकी हैं। इनमें से 3218 गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस में ही बच्चों को जन्म दिया है।
108 एंबुलेंस में सबसे अधिक बच्चों का जन्म जिला सिरमौर में हुआ है। वर्ष 2010 से अब तक यहां 108 एंबुलेंस में 581 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। दूसरे स्थान पर जिला मंडी है। यहां कुल 548 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। कांगड़ा जिला की गर्भवती महिलाएं 108 एंबुलेंस का लाभ लेने में सबसे आगे हैं। यहां अब तक कुल 14087 गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला मंडी दूसरे पायदान पर है। यहां अब तक कुल 10,300 गर्भवती महिलाएं 108 एंबुलेंस का लाभ ले चुकी हैं।

जिला अस्पताल पहुंची महिलाएं एंबुलेंस में जन्म
बिलासपुर 5069 169
चंबा 5079 284
हमीरपुर 6667 130
कांगड़ा 14087 304
किन्नौर 426 45
कुल्लू 3893 264
लाहौल स्पिति 226 12
मंडी 10300 548
शिमला 8761 456
सिरमौर 7926 581
सोलन 7130 312
ऊना 5692 113
कुल 75,256 3,218

क्या कहते हैं संबंधित
स्टेट हेड मेहूल सुकुमारन का कहना है कि 108 एंबुलेंस से अधिक से अधिक जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब तक 75,256 गर्भवती महिलाआें को 108 एंबुलेंस का लाभ पहुंचाया गया है।

Related posts