हनी सिंह ने गाया शाहरुख के लिए गाना, यू-ट्यूब पर हुआ लीक!

हनी सिंह ने गाया शाहरुख के लिए गाना, यू-ट्यूब पर हुआ लीक!

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का गाना यू-ट्यूब पर लीक हो गया है। इस गाने को पंजाबी रैपर ‘हनी सिंह’ ने गाया है। शाहरुख ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि वह अपनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का एक गाना साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को ट्रिब्यूट करेंगे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में पहले से ही चर्चा थी कि शाहरुख ने अपनी फिल्म के एक गाने के लिए पंजाबी रैप सिंगर हनी सिंह को अप्रोच किया था। जब हनी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जब मैने सुना शाहरुख भाई मुझसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए एक गाना चाहते है, तो मैं बहुत खुश और आश्चर्यचकित हुआ।

Related posts