हत्या के मामले में दुकानदार गिरफ्तार

बागेश्वर। खड़लेख गांव में एक व्यक्ति पर हमला करने और बाद में उसकी मौत होेने के मामले में पुलिस ने सस्ता गल्ला विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में यहां थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव निवासी जसपाल सिंह की ओर से दो हफ्ता पूर्व थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया है कि छह अक्तूबर को उनका बड़ा भाई जोहार सिंह सामान लेने खड़लेख गया था। जहां मिट्टी तेल के कोटे को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेता श्याम सिंह पुत्र मलक सिंह के साथ कहा सुनी हुई। श्याम सिंह ने जोहार सिंह के साथ मारपीट की। घायल जोहार सिंह की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने धारा 323,504,506,308 के तहत मामला दर्ज किया । पुलिस के अनुसार अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts