
नेरचौक (मंडी)। दुर्घटना के बाद चालक राकेश की हत्या से भंगरोटू और चाक का गोहर दोनों कस्बों में स्थिति तनाव पूर्ण है। दोनों गांवों में पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं होती तब तक जवान तैनात रहेंगे।
पुलिस के मुताबिक निक्का राम (80) के गांव चाक का गोहर में चालीस पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। इसमें दस महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं। वहीं चालक राकेश कुमार (28) के भंगरोटू कस्बे में तीस पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। पुलिस कर्मियों को हुड़दंगियों पर खास नजर रखने के आदेश दिए हैं। लोगों को आशंका है कि अब कहीं दूसरा गुट वहां हमला कर विवाद न खड़ा कर दे। ग्रामीणों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
