
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के जाच्छ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर अग्निशमन केेंद्र के पास चाय की दुकान करने वाले 65 वर्षीय वृद्ध वकील सिंह की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बीते शुक्रवार सायं 4 बजे आरोपी अश्वनी ने मात्र 15 रुपये के लिए वृद्ध वकील सिंह को थप्पड़ दे मारा था, जिससे हाथ में डाले लोहे के कड़े से वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में वकील सिंह की मौत हा गई थी। नूरपुर के थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि मृतक वकील सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
